फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने दोनाली से बहु को मारी गोली, मौत, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर ने गोली मार बहू की हत्या की
विज्ञापन

बलाचौर के गांव ठठियाला बेट में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो।
नवांशहर। बलाचौर के नजदीकी गांव ठठियाला बेट में ससुर रतन सिंह ने बहू अनीता की गोली मारकर हत्या कर दी। अनीता की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और उसका पति इटली में रहता है। बलाचौर थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर सास और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने कहा कि ससुराल परिवार की ओर से उसे दाज दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। दहेज के लिए तंग परेशान किए जाने का मामला दो बार पुलिस के भी पास पहुंचा था और दोनों ही बार राजीनामा हो गया। मंगलवार सुबह से ही अनीता का ससुर रतन सिंह किसी बात को लेकर गुस्से में था। रात को अचानक रतन सिंह ने अनीता के कमरे में घुसकर उस पर अपनी दोनाली राइफल से एक गोली चेहरे पर मार दी। इसके बाद रतन सिंह ने दूसरी गोली अनीता की छाती पर मारी। घटना के समय घर में अनीता के अलावा उसके सास ससुर ही थे। सूचना मिलने पर डीएसपी बलाचौर अनिल कुमार कोहली और थाना प्रभारी अजय कुमार एसएचओ मौके पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में ले कर बलाचौर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस नेमृतका के पिता होशियारपुर के गांव पोसी निवासी जसपाल सिंह के बयानों के आधार पर ससुर रतन सिंह व सास शैलिंदरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ ने बताया कि रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें