फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट ईसेखां से प्रवासी मजदूर का अगवा बच्चा 12 घंटे में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर का अगवा बच्चा 12 घंटे में बरामद
विज्ञापन

पड़ोसी बेऔलाद दंपति और उसके बहन-बहनोई गिरफ्तार
तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। कस्बा कोट ईसेखां में शुक्रवार को बाइक सवारों की ओर से अगवा प्रवासी मजदूर का 10 महीने का बच्चा पुलिस ने 12 घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चा मजदूर को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी बेऔलाद दंपति और उसके बहन-बहनोई को गिरफ्तार किया। पुलिस तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एसपी (आई) वजीर सिंह खैहरा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी सोहण सिंह उर्फ घुग्गी गांव पंजगराई कलां (फरीदकोट) ने कोट ईसेखां में जमीन ठेके पर लेकर सब्जियां की खेती की है। वह अपनी पत्नी परमजीत कौर उर्फ पंमी समेत पीड़ित प्रवासी मजदूर भगवान दास के पड़ोस में रहता है। आरोपी घुग्गी के विवाह को तकरीबन 22 साल हो गए हैं और वह बेऔलाद है। उसका पीड़ित प्रवासी मजदूर के घर आना-जाना था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पहले पीडित़ प्रवासी मजदूर की नाबालिग बेटी से विवाह कराने की इच्छा जाहिर। इस पर उन्होंने न कर दी।
विज्ञापन

आरोपी सोहण सिंह उर्फ घुग्गी को पता था कि भगवान दास अपने राज्य उत्तर प्रदेश जाने वाला है। इस बाद आरोपी ने गांव कड़्यिाल में रहते अपने जीजा सत्तपाल सिंह ओर बहन अमरजीत कौर उर्फ सीबो के साथ बच्चे को अगवा करने की योजना तैयार की थी। आरोपी बच्चेको अगवा करने बाद गांव कड्यिाल (कोटईसेखां) में ले गए थे। पुलिस ने वहां से बच्चा देर रात बरामद कर लिया ओर आरोपी घुग्गी उसकी पत्नी प पंमी और जीजा सत्तपाल सिंह ओर बहन अमरजीत कौर उर्फ सीबो को गिरफ्तार करने के अलावा घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि साजिश में तीन अन्य आरोपी सरवन सिंह , काका सिंह ओर राजू सिंह सभी गांव कड्यिाल (कोटईसेखां) की की तलाश की जा रही है जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़ित प्रवासी महिला भूरी देवी पत्नी भगवान दास निवासी गांव सरी नगर (उत्तर प्रदेश) हाल आबाद गुरू कृपा राइस मिल, चीमा रोड, कोट ईसेखां के बयानों पर थाना कोट ईसेखां में दर्ज एफआईआर धाराएं बढ़ाई गई हैं। उल्लेखनीय है कि पीड़ित प्रवासी दंपति कोटईसेखां में चावल मिल में मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह तकरीबन 11 बजे बाइक सवार भूरी देवी को पानी पिलाने के लिए कहा,।जब वह पानी लेने के लिए कमरे में गई तो वहां खेल रहे बच्चे मक्खण लाल को अगवा करके फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें