फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने जान दी
विज्ञापन

फाजिल्का। जिले के गांव बांडीवाला निवासी एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक के रिश्तेदार गुरमीत सिंह व गुरपाल सिंह ने बताया कि करीब 36 वर्षीय किसान सुरेंद्र सिंह ने बैंक से कर्ज लिया था और कर्ज का भुगतान न कर पाने के कारण बैंक ने उसे डिफाल्टर घोषित किया था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि वीरवार को सुरिंद्र सिंह पत्नी और बच्चे घर से बाहर गए थे। इसी दौरान उसने कमरे में फांसी लगा ली। जब उसकी पत्नी घर वापस आई त पति का शव घर के कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक किसान पर करीब सात लाख रुपये का कर्ज था। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें