लुटेरों ने राह जाते तीन लोगों से छीने 21 हजार रुपये
बरनाला। बाइक सवार तीन लुटेरों ने हथियारों के बल पर जिला के गांव ईशरसिंह वाला के पास राह जाते तीन लोगों से लूट की है। शैहना थाना की पुलिस ने सुखदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी शैहना के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते थाना शैहना के एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि वह गांव ईशरसिंह वाला के पास से गुजर रहा था तो तीन बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। हथियार दिखा उससे 75 सौ रुपे की नकदी छीन कर ले गए। लुटेरों ने आगे शैहना कनाल के पास कूका सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी मौड़-नाभा से पांच हजार रुपये की लूट की तथा उन्हीं लुटेरों ने बलविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी बल्लोके से 9 हजार रुपये छीन लिए। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के राह पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।