फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पूर्व सैनिक सैनिक दुराचार के आरोप में ग्रिफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक दुराचार के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन

महिला को सरकारी नौकरी में लगवाने का झांसा देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना सिटी साउथ पुलिस ने एक पूर्व सैनिक के खिलाफ दुराचार के आरोप में केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने आरोपी पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान वीर सिंह (60) निवासी गांव खोसा कोटला के तौर पर हुई है। आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व सैनिक है और उसका बेटा विदेश में है। आरोपी ने महिला को सरकारी नौकरी का झांसा देते चंगुल में फंसा लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले आरोपी ने शहर की सीमा पर स्लम क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह रिक्शे में घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें