फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पति द्वारा जहरीली चीज देकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने पति पर लगाया जहर देने का आरोप
विज्ञापन

मानसा।
सिविल अस्पताल मानसा में उपचाराधीन एक विवाहिता ने अपने पति पर उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव भैणीवाघा वासी पीड़िता राजविंदर कौर के चाचा के लड़के भोला सिंह ने बताया कि उनकी बहन का करीब 9 साल पहले गांव कमालू में विवाह हुआ था। अब उसका पति मारपीट कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजविंदर कौर को कोई जहरीली चीज पिला दी गई। इसके बाद उसको निजी अस्पताल में दाखिल करवाया दिया गया। उन्होंने बताया कि इसका पता लगने पर उन्होंने पीड़िता को अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें