फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुन की मेंहदी उतरने से पहले दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट
विज्ञापन

अबोहर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों में गांव ढींगावाली निवासी एक नवविवाहिता से मारपीट की। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव ढींगावाली निवासी पीड़ित मंजू बाला के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी करीब दो माह शेरगढ निवासी मोहन लाल से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके पति को छोड़कर अन्य ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए मारपीट करने लगे। प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह बहन ने फोन करके बताया कि ससुराल वाले फिर से उसे मारपीट रहे हैं। इस पर वह मौके पर पहुंचा और बहन को अस्पताल ले गया। मंजू के पति मोहन लाल ने बताया कि उसके परिवार वाले लालची हैं, जिसके चलते आए दिन वे उसकी पत्नी से मारपीट करते हैं। इस संबंध में वह इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी भेज चुका है।
विज्ञापन

विवाहिता को पीटने पर पति गिरफ्तार
अबोहर। जमीनी विवाद को लेकर गांव अमरपुरा निवासी महिला से मारपीट करने के मामले में थाना बहाववाला पुलिस ने ससुरालियों पर पर्चा दर्ज कर उसके पति को काबू कर लिया है। डीएसपी राहुल भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित महिला सुनीता पुत्री मानाराम के बयानों के अनुसार वीरवार को जब वह अपने 11 वर्षीय बेटे भुवनेश के साथ अपने ससुराल अमरपुरा गई तो उसके पति महिन्द्र कुमार, ससुर महावीर व सास चावली देवी ने उसे पीटकर घायल कर दिया। डीएसपी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने सुनीता के ब्यानों पर उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने महिला के पति को काबू कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें