बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली से कूदा चालक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होने पर चालक ने छलांग लगा दी। सिर सड़क पर टकराने से लगी गंभीर चोटों के चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना धनौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सहायक थानेदार मनजीत सिंह ने बताया केवल सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी उप्पली अपने खेतों दानगढ़ से तूड़ी की भरी ट्राली लेकर गांव भल्ला की ओर जा रहा था। जब वह गांव भल्ला के मोड़ के नजदीक पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू हो गई। इस पर उसने ट्रैक्टर ट्राली से छलांग लगा दी। इससे उसका सिर सड़क से टकरा गया। सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता अजीत सिंह के बयानों पर 174 धारा तहत कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
अन्य हादसे में रजिंद्र सिंह निवासी हरीगढ़ बाइक पर चंडीगढ़-बठिंडा राष्ट्रीय मार्ग से अपने गांवजा रहा था। उसकी टक्कर खच्चर रेहड़े से हो गई। इससे वह घायल हो गया। घायल को हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी से सरकारी अस्पताल धनौला लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसको राजिंदरा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया। थाना धनौला के सहायक थानेदार मनजीत सिंह ने बताया कि रेहडे वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कानूंनी कारवाई शुरू कर दी है।
एलपीजी का टैंकर पलटा, हादसा टला
बरनाला। आईटीआई चौक पर एलपीजीका टैंकर पलट गया। हालांकि बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। मौके पर पहुंचे थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह क्रेन की मदद से टैंकर को हटवाया। थाना प्रभारीने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि आइटीआइ चौक में बठिंडा से लुधियाना की तरफ जा रहे एलपीजी से भरा टैंकर पलट गया है। टैंकर दलवीर सिंह चला रहा था। उन्होंने कंट्रोल रूम पर अलर्ट देते हुए पुलिस को भेजकर ट्रैफिक कंट्रोल कराया। साथ पांच क्रेनों की मदद से टैंकर को सीधा किया। गैस रिसाव न होने से बड़ा हादसा टल गया। खास बात यह है घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है।