फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश लुटेरों ने भाजपा कार्यकर्ता को अधमरा कर पचास हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोशों ने भाजपाई से पचास हजार लूटे
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से पीछा कर रहे बाइक सवार लुटेरों ने की वारदात, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों में सोमवार की रात गांव पंजकोसी निवासी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता को घायल कर 50 हजार रुपये लूट लिए। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल विनोद कुमार (46) ने बताया कि उसकी गांव खुईयां सरवर में खराद की वर्कशाप है। सोमवार की रात करीब 11 बजे वह अपने भाई राजिंद्र कुमार के साथ गांव खुईयां सरवर स्थित पंप से अपने भाई के ट्रैक्टर और अपनी बाइक में डीजल व पेट्रोल डलवाया। इसके बाद दोनों अपने गांव के रवाना हो गए। विनोद कुमार ने बताया कि जब वह पेट्रोल पंप से रवाना हुए तो वहां पर बाइक पर पहले से ही तीन अज्ञात युवक मौजूद थेे। दो युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पंप से करीब ढाई किलोमीटर आगे पहुंचते ही उक्त बाइक सवार युवकों ने उसके सिर में राड मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मारपीट करते हुए उसके पास मौजूद करीब 50 हजार रुपये छीनकर ले गए। इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर पर आ रहे भाई राजिंद्र ने उसे उठाया और मामले की सूचना पुलिस व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंचकोसी को दी। राकेश ने अपनी कार में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घटना का पता चलते ही अबोहर के विधायक अरुण नारंग, भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान डेलू, राकेश पंचकोसी, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकुर गर्ग, देवेंद्र सिंह काका व अन्य कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचें और घायल विनोद का हालचाल जाना। विधायक ने एसएसपी घटना से अवगत कराकर लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी के निर्देशों पर थाना खुईयां सरवर पुलिस ने घायल के बयान तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें