फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हन्नी ट्रैप में फंसाकर युवती मांग रही थी 16 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हनी ट्रैप में फंसाकर युवती मांग रही थी 16 लाख रुपये, गिरफ्तार

बल्लभगढ़। हनी ट्रैप में फंसाकर 16 लाख रुपये की मांग कर रही एक युवती को थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत आदर्श नगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती पीड़ित युवक से पिछले कई माह से आठ हजार रुपये मासिक ले रही थी। पिछले कुछ समय से फ्लैट खरीदने के लिए उसने युवक से 16 लाख रुपये की मांग कर रखी थी। युवक के इतने रुपये देने में असमर्थता जताने पर युवती ने पीड़ित को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी।
बल्लभगढ़ निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले वह लक्ष्मी नगर, दिल्ली निवासी पिंकी नाम की युवती के साथ संपर्क में आया था। दोनों में दोस्ती हो गई और घूमना फिरना भी होने लगा। दिलीप के अनुसार, युवती से उसकी दोस्ती साहूपुरा निवासी प्रेम नाम के युवक ने करवाई थी। पुलिस के अनुसार पिछले साल अगस्त माह में दोनों के बीच मनमुटाव होने पर उनकी दोस्ती टूट गई। उसके बाद से युवती ने दिलीप को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह उससे रुपयों की मांग करने लगी। रुपये न देने पर उसने दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दीं। इस पर दिलीप ने उसे आठ हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह हर माह उससे रुपये मांगने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले युवती ने दिलीप से एक फ्लैट खरीदने के नाम पर 16 लाख रुपये मांगे तो दिलीप ने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई। इस पर वह फिर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। कुछ दिन पहले ही युवती ने दिलीप को फोन कर आठ हजार रुपये देने को कहा तो उसने रुपये लेने के लिए उसे सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन बुलवाया। साथ ही दिलीप ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने युवती को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और दिलीप को रुपये देकर उसके साथ सादे कपड़ों में चल दिए। सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन के पास जैसे ही दिलीप ने युवती को आठ हजार रुपये पकड़ाए, पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस साहूपुरा निवासी प्रेम की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें