फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार की नोक पर छात्रा से सोने की चैन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार दिखाकर छात्रा से सोने की चेन झपटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। न्यू सूरज नगरी गली नंबर-7 में बुधवार को बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार छात्रा से सोने की चेन छीन ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कालेज रोड निवासी विवेक सेतिया की बेटी अपनी सहेली के साथ एक्टिवा से उसके घर नोटस लेने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बिना नंबर की बाइक से दो युवक आए और उनका पीछा किया। गली नं. 7 संजीव चाहर के घर के सामने जैसे ही लुटेरे ने छात्रा के गले से चेन छपटी छात्राएं स्कूटी से गिर गईं। दोनों ने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान दूसरे लुटेरे ने तेजधार हथियार निकालकर छात्राओं पर तान दिया जिससे दोनों छात्राएं भयभीत हो गईं। उक्त लुटेरे सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान दोनों छात्राओं ने शोर भी मचाया लेकिन कोई भी घर से बाहर नहीं आया। बाद में पता चलते ही संजीव चाहर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विवेक सेतिया ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उनकी बेटी को चिकन पॉक्स हो गया था और किसी के कहे अनुसार ही उन्होंने बेटी को करीब दो तोले सोने की चेन पहनाई थी ताकि चिकन पॉक्स में आराम मिल जाए।
विज्ञापन



इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें