फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन बेचने के आरोप में चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने हेरोइन बेचने के आरोप में चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन बरामद की है। इनमें एक महिला भी शामिल है। थाना जीरा, लक्खोके बहराम व सदर फिरोजपुर ने उक्त तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना आरएफके के एएसआई रमेश मसीह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बाघेवाला के श्मशानघाट के पास से परविंदर सिंह सिंह वासी गांव आरएफके को पांच ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। इसी तरह सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के एसआई ओम प्रकाश ने गांव सोढीवाला से सुखदेव सिंह वासी भडेली भन थाना ममदोट को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना सदर जीरा के एएसआई परविंदर सिंह ने गांव हरदासा के पास से बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गुरजीत सिंह से पांच ग्राम और जसविंदर कौर वासी हरदासा से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें