सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिम की मौत
होशियारपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार पुलिस मुलाजिम की मौत हो गई। थाना गढ़शंकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार (30)निवासी रुड़की खुर्द जिला शहीद भगत सिंह नगर जिला लुधियाना मेें तैनात था। गत दिन वहां से एक्टिवा पर सवार हो आपने गांव आ रहा था। गांव बौड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।