हादसे में पत्नी की मौत, पति समेत 3 घायल
बरनाला। बठिंडा से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने खुड्डी चौक हंडियाया पर कार को चपेट में ले लिया। इससे कार चालक दर्शन सिंह निवासी गांव टल्लेवाल की पत्नी परमजीत कौर की मौत हो गई। हादसे में दर्शन सिंह, उसकी लड़की मनदीप कौर, दोहता अवतार सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिटी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के सपुर्द कर दिया गया है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक से मिले दस्तावेजों के आधार पर चालक की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव बरवा जिला रोपड़ के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।