ट्रक की चपेट में आने से अध्यापक की मौत
होशियारपुर। श्री रामलीला ग्राउंड समीप शनि मंदिर के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी बस्सी गुलाम हुसैन के तौर पर हुई है। वह भागोवाल में अध्यापक की नौकरी करते थे। शुक्रवार को वह स्कूल से लौटते समय शनि मंदिर के पास बाइक साइड पर खड़ी कर काम से जा रहे थे। जैसे ही सड़क पार करने लगे तो अचानक ही वहां से से गुजर रहे एक ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।