हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
बरनाला। जिले के गांव बुग्गरा के पास एक अज्ञात वाहन की फेट लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। सहायक थानेदार भोला सिंह के अनुसार सुखदेव सिंह ने उन्हें बताया कि 11 जनवरी को उनका भाई चमकौर सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर गांव चीमा मंडी से गांव कालेके जा रहा था। गांव बुग्गरा के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह मोटरसाइकिल समेत गिर गया। इस वजह से वह गंभीर घायल हो गया। उसे डीएमसी लुधियाना भर्ती करवाया गया, जहां पर सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।