खरखौदा।
गांव फफूंडा में चल रहे अवैध कार्यों का विरोध करने युवक को मारपीट करके घायल कर दिया। युवक ने इस मामले में एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
गांव फफूंडा निवासी सोहित पुत्र ओमकार सिंह के अनुसार गांव के संजय पुत्र हरिराम और हरीश पुत्र गजराज अवैध कार्य करते हैं। ये गांव में देशी शराब का ठेका भी चलाते हैं। सोहित ने अवैध कार्यों का विरोध किया तो उससे तथा उसके परिवार से रंजिश रखने लगे। रंजिशन बीती 15 जनवरी को लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार लेकर उसके मकान में घुस गए। वह उस समय घर में अकेला था। उन्होंने उस पर लाठी-डंडे एवं चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। वह शिकायत करने थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। जिसमें एसएसपी ने घायल युवक का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।