धोखे से की दूसरी शादी, दो पर केस दर्ज
सरदूलगढ़। विवाहित व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर दूसरी शादी कर रही। थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत जसविंदर कौरने बताया कि उसका विवाह गुरपाल सिंह वासी सरदूलगढ़ के साथ हुआ। बाद में पता लगा कि गुरपाल सिंह पहले से शादीशुदा है। उसने खुद को कुंवारा बताकर धोखे में रखा और उसका शारीरिक शोषण किया । इस में जसपाल सिंह उर्फ काला भी मिला हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद गुरपाल सिंह, जसपाल सिंह वासी सरदूलगढ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।