प्रेमिका शादी से मुकरी तो एनआरआई ने जहर निगल कर जान दी
चब्बेवाल (होशियारपुर)।
गांव पट्टी में 21 वर्षीय विशाल पुत्र स्व.चरण दास ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। थाना चब्बेवाल पुलिस के अनुसार मृतक विशाल दुबई से करीब 2 महीने पहले ही अपनी प्रेमिका की तरफ से शादी के लिए बुलावा भेजे जाने पर गांव लौटा था। बाद में प्रेमिका व उसके परिजनों की तरफ से शादी से इनकार करने पर आहत हो विशाल ने 6 जनवरी 2017 को कोई जहरीली दवा निगल ली थी। कल निजी अस्पताल से जवाब मिल जाने पर उसे गांव लाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
मां के बयान पर केस दर्ज
चब्बेवाल पुलिस के समक्ष दिए बयान में मृतक विशाल की मां निर्मल कौर ने बताया कि विशाल का जंडोली गांव की रहने वाली मनदीप कौर के साथ प्रेम संबंध था। शादी करने के लिए मनदीप कौर के बुलावे पर करीब 2 महीने पहले विशाल नवम्बर में दुबई से लौटा था लेकिन यहां आने पर लड़की वालों ने शादी करने से ना सिर्फ इनकार कर दिया बल्कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देनी शुरु कर दी। बात को आगे बढ़ते देख 4 जनवरी 2018 को दोनों पक्ष में पंचायत में समझौता होने के बाद विशाल इतना दुखी हो उठा कि उसने 6 जनवरी को कोई जहरीली दवा निगल ली।
सिविल अस्पताल परिसर में थाना चब्बेवाल में तैनात व इस मामले का जांच अधिकारी देर शाम एएसआई.हंसराज ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक विशाल के मां के बयान पर 3 आरोपियों प्रेमिका मनदीप कौर व उसके भाई निवासी जंडोली व मौसी रविन्द्र कौर निवासी गांव बंवेली के आत्महत्या को मजबूर करने की धारा 306 के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।