बाइक सवारों ने 1.10 लाख लूटे
बरनाला। बाइक सवार दो लुटेरे वीरवार को दिनदहाडे एक व्यक्ति से एक लाख 10 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सुरजीतपूरा कोठे बरनाला निवासी कौर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया स्टेट बैंक आफ इंडिया से एक लाख 10 हजार निकाले थे। रुपये थैले में रखकर बाइक से घर जा रहा था। कच्चा कालेज रोड पर बाइक सवार दो लुटेरों रुपयों वाला थैला छीनकर फरार हो गए। थाना सिटी के प्रभारी बलवंत सिंह बडिंग ने घटना को संदिग्ध ठहराते हुए बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कौर सिंह शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।