फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पाउडर रखने के दोषी को 10 साल कैद, 1 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर।
विज्ञापन

नशीले पाउडर की बरामदगी के तीन साल पुराने मामले में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश एसके सिंगला की अदालत ने सुभाष कुमार उर्फ चुन्नू निवासी बहादुरपुर होशियारपुर को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की अदायगी न करने पर दोषी को एक साल कैद और काटनी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थाना सिटी पुलिस की टीम ने 13 नवंबर 2014 को दशहरा मैदान के पास तत्कालीन एएसआई बलविंदर कुमार के नेतृत्व में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान जब पुलिस ने आरोपी सुभाष कुमार के सामान की तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से 510 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया था। मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश एसके सिंगला की अदालत ने मंगलवार को उसे दोषी करार देते हुए सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें