फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब में ट्रक-बस में टक्कर से पांच घायल

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
क्षेत्र के अंब-नैहरियां मार्ग पर ट्रक और बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अंब अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय अंब-नैहरियां मार्ग पर ईंटों से लदा ट्रक सुजानपुर की तरफ जा रहा था। मैडी से अंब की तरफ आ रही एक निजी बस से ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक- बस की टक्कर के दौरान सड़क के किनारे खड़ी एक बाइक भी चपेट में आ गई। हादसे में बस में बैठै पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

घायलों की पहचान नूर मोहम्मद पुत्र सर्फदीन निवासी गुलियार, काशी देवी पत्नी यशपाल निवासी मैडी, अंकिता पुत्री कुलभूषण निवासी पतेहड़, फूलवती पत्नी दतेया साहनी तथा पूजा रानी पत्नी अजीत रंजन निवासी पतेहड़ के रूप में हुई है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें