फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट में कई देशों की करेंसी के साथ एक काबू
विज्ञापन

संगरूर निवासी प्रदीप सिंह दुबई जाने की फिराक में था
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। श्री गुरु रामदासजी इंटरनेशनल हवाई अड्डे में तैनात कस्टम विभाग ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6 ई 047 में जाने की तैयारी कर रहे संगरूर निवासी प्रदीप सिंह को विभिन देशों की करंसी के साथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से अमरीकी डॉलर, यूरो, ओमनी रियाल, दिराम और पौंड बरामद किए गए हैं। इसकी कीमत भारतीय करंसी के अनुसार 28 लाख 57 हजार 028 रुपये है। कस्टम विभाग ने प्रदीप सिंह को विदेश करंसी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हवाई अड्डे में तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि संगरूर का एक निवासी विदेशी करंसी के साथ दुबई जाने की फिराक में है। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से प्रदीप सिंह दुबई जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचा। उसने चेकआउट के लिए जैसे अपना सामान एयरलाइंस के कर्मचारियों को दिया तो वहां पर पहले से खड़े कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसके बैग को कब्जे में ले लिया। बैग की निचली तह में विदेशी करंसी को इस तरह छिपा रखा था कि स्कैनिंग में उसका पता न चल सके। विदेशी करंसी के ऊपर कार्बन पेपर और कार्बन की शीट रखी हुई थी। कस्टम विभाग के अधिकारियों को बैग के भीतर रखी विदेश करंसी ढूंढ़ने में काफी मेहनत करनी पड़ी। कस्टम विभाग प्रदीप सिंह के दुबई दौरों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें