फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.105 ग्राम हेरोईन ले जाती महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
13 ग्राम हेरोइन ले जाती महिला समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से किए गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-45 और 38 वेस्ट से क्राइम ब्रांच पुलिस ने बीते सोमवार को एक महिला तस्कर समेत दो लोगों को हेरोइन ले जाते गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 13.105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान मोहाली के फेज-7 निवासी नीरज मंगल और डड्डूमाजरा निवासी पूजा के रूप में हुई है। आरोपी नीरज मंगल के कब्जे से पुलिस को 7.25 ग्राम और पूजा के कब्जे से 6.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना-34 व थाना मलोया में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमर्शियल गैस के बजाय घरेलू गैस इस्तेमाल करने पर केस दर्ज
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के प्लॉट नंबर 181/42 में कामकाज के लिए कमर्शियल गैस के बजाय घरेलू गैस का इस्तेमाल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान प्लॉट में बतौर किराएदार कामकाज कर रहे सेक्टर-33 निवासी सतवंत, देविंदर और कुलदीप के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेशों पर पंचकूला के सेक्टर-6 निवासी अश्विनी रामपाल के बयानों पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि पड़ताल जारी होने के चलते फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें