फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में मौंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस से गिरने से व्यक्ति की मौत, कत्ल की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बुधवार को देर शाम बरनाला से लुधियाने की तरफ जा रही पीआरटीसी की चलती बस से गांव भदलबड के पास एक व्यक्ति चक्कर खाकर बस से नीचे गिर गया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया , जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक प्रितपाल सिंह पुत्र धन सिंह निवासी हसलपुर जिला लुधियाना जोकि एक ट्रक ड्राईवर हैं। उसकी मौत के मामले में बरनाला पुलिस ने बस चालक रछपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम को सरकारी एंबुलेंस को किसी ने फोन किया कि गांव भदलबड के नजदीक रोड पर एक घायल व्यक्ति पडा है। जिसकी सूचना पर उसे लाकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया और उसके परिजनों को सूचित कर दिया। डियूटी पर तैनात डाक्टर राजिंदर सिंगला ने बताया कि उनके पास साढे़ सात बजे के करीब नाजुक व गंभीर हालत में पहुंचे व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया और उसके परिवारिक सदस्यों को सूचना दे दी गई। इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया कत्ल का आरोप
मौत की सूचना मिलने के बाद आज वीरवार को मृतक के परिजन बरनाला पहुंचे, जिन्होंने आरोप लगाया कि प्रितपाल का कत्ल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रितपाल सिंह ट्रक लेकर घर से आया था। जोकि पुलिस के घायल रूप में सडक से मिला है और उनको बताया जा रहा है कि वह बस से गिरा है। जबकि वह ट्रक लेकर आया था और उसके ट्रक का भी कोई सुराग नही मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे मारकर उसका कोई ट्रक छीन कर ले गया होगा। जबकि पुलिस बस से गिरने की कहानी बना रही हैं। जिसकी उच्तस्तरीय जांच होनी चाहिए। लेकिन थाना प्रभारी नैब सिंह ने कहा कि मौके के गवाहों के अनुसा्र प्रितपाल सिंह की बस से गिरने से ही मौत हुई है। जिसके चलते बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें