फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 04 Jan 2018 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से लगातार फसल बर्बाद होने के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र की ग्रामसभा जमुनीपुर  के विक्रमपुर गांव के कुछ लोग गुरुवार सुबह बाग की तरफ गए। वहां आम के पेड़ से एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटक मिलता। निकट जाने पर उसकी पहचान इसी गांव निवासी जितेंद्र (34) पुत्र रामकलप के रूप में हुई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। रोते पीटते परिवारीजन भी वहां  गए। इस बीच सूचना मिलने पर अकबरपुर पुलिस भी मौके पर पहुच गई।

ग्रामीणोें की मदद से शव को नीचे उतारव कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपनी इकलौती पुत्री व पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता था। पत्नी माधुरी ने बताया कि बीते दो वर्ष से लगातार फसल चौपट हो रही थी। इससे घर में आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई थी। उसे एक 4 वर्ष की पुत्री है।
विज्ञापन


इधर-उधर से कर्ज लेकर व मेहनत मजदूरी कर किसी प्रकार घर का खर्च चल रहा था। पत्नी ने बताया कि उन्हें गत वर्ष लोहिया आवास का लाभ मिला था, लेकिन अब तक भवन का निर्माण नहीं हो पूरा हो सका था। जिन लोगों ने कर्ज दिया था, वे अपना पैसा वापस मांग रहे थे। केसीसी का भी बकाया उसके ऊपर था। कर्ज के चलते वह कुछ दिनों से काफी परेशान था।

पत्नी के अनुसार बुधवार देर शाम खाना खाने के बाद वह घर से बाहर चला गया। देर रात तक जब वापस घर नहीं लौटा, तो चिंता सताने लगी। काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें