बरनाला में 45 बोतल शराब संग 3 काबू
बरनाल। जिला पुलिस ने तीन मामलों में 45 बोतल शराब सहित 3 व्यक्तियों को काबू कर लिया। पहले मामले में थाना सिटी-1 के हवलदार मक्खण शाह ने गश्त के दौरान गांव नाईवाल रोड पर मनिन्दर सिंह निवासी बरनाला को 24 बोतल शराब सहित काबू करके केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में थाना धनौला के हवलदार गुरमीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कुलदीप सिंह उर्फ कीपा निवासी धनौला के घर पर रेड करके 9 बोतल शराब सहित काबू करके केस दर्ज किया है। तीसरे मामले में थाना रूड़ेके कलां के सहायक थानेदार बलदेव सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर अंग्रेज सिंह निवासी काहनेके घर पर रेड करके 12 बोतल शराब सहित काबू किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।