फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल से अधिक खोवा नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों की मिइाई की दुकानों पर छापेमारी किया। छह नमूने को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा। साथ ही घोसी एक कुंतल से अधिक मिठाई तथा खोवा को को नष्ट किया। शासन प्रशासन की लाख छापेमारी के बाद भी जिले के मिठाई के दुकानों पर मिलावटी मिठाई का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शिकायत पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने बाल निकेतन, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न बाजारों में मिठाई की दुकानों की छापेमारी किया। घोसी संवाददाता के अनुसार तहसीलदार ओपी पांडेय, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव के नेतृत्व में टीम ने नगर के दो मिठाई के दुकानों के निर्माण कारखाने का बुधवार को छापा मारकर खोवा,मैदा आदि के नमूने लिए। साथ ही साफ सफाई को लेकर नोटिस देकर पांच दिन के अंदर जबाब देने को कहा। तहसीलदार ओपी पाण्डेय,क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव व नायब तहसीलदार की टीम ने नगर स्थित मिठाई दुकान के कारखाने पर छापा मारा यहां से मैदा व खोवा का नमूना लिया।गंदगी पाने पर फटकार लगाई। साथ ही इसको लेकर नोटिस दिया।इसके बाद मिष्ठान भंडार के कारखाने में निरीक्षण किया।यहा से खोवा,वनस्पति तेल का नमूना लिया।क्षेत्रीय खाद,सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि दोनों जगहों से नमूना लिया। एक कुंतल से अधिक मिठाई तथा खोवा को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें