फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटबुल कुते ने दस साला बच्चे को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटबुल कुत्ते ने दस साल के बच्चे को काटा
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
शहर के शेखां मोहल्ला में पिटबुल कुत्ते ने एक दस वर्षीय बच्चे को काटकर घायल कर दिया। घायल बच्चे के पिता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घायल बच्चे के पिता नितिन वासन वासी शेखां मोहल्ला ने पुलिस को शिकायत दी है कि शनिवार को दोपहर बाद चार बजे के करीब उसका दस वर्षीय बेटा तनीश कुमार घर से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था कि एक व्यक्ति बिना पट्टा डाले अपने पिटबुल नस्ल के कुत्ते को लेकर निकल रहा था। तभी कुत्ते ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने बच्चे के पैर को बुरी तरह से काट लिया। नितिन ने बताया कि कुत्ते ने बेटे के पैर को पूरी तरह से जकड़ लिया और उन्होंने बड़ी मशक्कत से बेटे को छुड़वाया। इसके बाद वह अपने बेटे को सरकार अस्पताल में लेकर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सारी घटना कुत्ते के मालिक की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि खतरनाक किस्म के कुत्ते पर अगर पट्टा डाला या चेन डाली होती तो यह घटना न होती। उन्होंने इस संबंध में थानी सिटी पुलिस को शिकायत देकर कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें