फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर राजू यादव सहित आधा दर्जन पर मारपीट का पर्चा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडक्टर समेत छह पर मारपीट का केस
विज्ञापन

अबोहर। ग्रामीणों और बस कंडक्टर के बीच हुए विवाद में गांव ढींगावाली निवासी एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने के आरोप में थाना बहाववाला पुलिस ने बस कंडक्टर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में राकेश कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर की रात वह अपने बच्चे की दवा लेने के लिए बस अड्डे की तरफ जा रहा था। वहां पहले से ही मौजूद मनजीत भादू, राजू यादव, सुनील यादव, दुर्गा खाती, लाला व शंकर निवासी वरियामखेड़ा ने उस पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और उसकी जेब से 700 रुपये निकाल ले गए। नामजद राजू यादव निजी बस कंपनी का कंडक्टर है और 13 दिसंबर को जब गांव ढींगावाली में कुछ छात्राएं बस पर सवार होने लगी तो कंडक्टर ने बस चलवा दी। इससे एक छात्रा बस से नीचे गिरकर घायल हो गई। इस मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने कंडक्टर भला बुरा कहा था। मामले की पंचायत में घायल राकेश ने कंडक्टर को बुरा-भला कह दिया। इसके चलते कंडक्टर राजू यादव ने साथियों राकेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें