फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला, पुलिस जिला खन्ना के ,दूर्गा गुप्ता व जगेड़ा हत्या कांड का

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्प शूटर शेरा और रमनदीप चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

टारगेट किलिंग मामले में खन्ना पुलिस करेगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना।
पंजाब में हुए टारगेट किलिंग मामलों में गिरफ्तार शार्प-शूटर हरदीप सिंह शेरा समेत उसके साथियों से एनआईए और पंजाब पुलिस की तरफ से पूछताछ भी जारी है। एनआईए और पुलिस इनके आकाओं तक पहुंचाने में दिन-रात एक कर रही है। इसी के तहत अब हरदीप शेरा और उसके साथी रमनदीप सिंह को खन्ना पुलिस ने चार दिन का रिमांड हासिल किया है। वहां इनसे हिंदू नेता दुर्गा गुप्ता और डेरा सिरसा प्रेमी सतपाल तथा उसके बेटे रमेश की हत्या से संबंधित पूछताछ की जाएगी। बता दें कि खन्ना में 23 अप्रैल 2016 को हिंदू नेता दुर्गा गुप्ता और 25 फरवरी 2017 को जगेड़ा में डेरा सिरसा के नामचर्चा घर में सतपाल और उसके बेटे रमेश की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों की हत्याकांड को शेरा और उसके साथी रमनदीप ने अंजाम दिया था। इन केसों में दोनों की गिरफ्तारी डालने तथा अन्य पूछताछ के लिए खन्ना पुलिस शेरा और रमनदीप को मोहाली अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। इन्हें वीरवार को सुबह जज राधिका पुरी की अदालत में पेश कर दुर्गा गुप्ता की हत्या के केस में अदालत से एक सप्ताह का रिमांड मांगा गया। शेरा और रमनदीप की तरफ से खन्ना के एडवोकेट जगमोहन सिंह पेश हुए। उनकी अपील कर अदालत ने रिमांड की अवधि कम करते हुए चार दिन का पुलिस रिमांड दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें