फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटपा एक्ट तहत 20 दुकानों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दुकानों के चालान काटे
विज्ञापन

होशियारपुर। शहरी क्षेत्र के जालंधर रोड, सलवाड़ा, बंजरबाग, कोकिला व्यवहार, आदमवाल और हरियाणा रोड स्थित दुकानों और खोखों की छापामारी की गई। जिला नोडल अफसर तंबाकू कंट्रोल सेल डॉ. सुनील अहीर ने बताया कि इस दौरान एक्ट की धाराओं का उल्लंघन करने के चलते कुल 20 दुकानों के चालान काटे गए। साथ ही 4190 रुपये बतौर जुर्माना वसूल पाया गया। किराना की दुकानों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री फूड एंड सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत कानूनी अपराध है। इसका उल्लंघन करने वाली दुकानों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। संबंधित दुकानदारों को एक्ट की जानकारी दिए जाने साथ ही भविष्य में एक्ट का उल्लंघन नाम करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान हेल्थ इंस्पेक्टर संजीव ठाकुर, विशाल पूरी, यशपाल और हरप्रीत शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें