रोपड़ पुलिस ने पांच नशा तस्कर दबोचे
15 ग्राम हेरोइन,125 ग्राम नशीला पाउडर और 15 किलो भुक्की बरामद
रोपड़।
पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर 15 ग्राम हेरोइन, 125 ग्राम नशीला पाउडर और 15 किलो भुक्की, चूरापोस्त बरामद की है।
एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुखविंदर कौर निवासी भूरड़े रोड चमकौर साहिब नशा बेचने की आदी है। वह नशा करने वालों में भाभी के नाम के साथ मशहूर है। उसके पति सुखविंदर सिंह के खिलाफ़ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि सुखविंदर कौर और इसका पति सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी थाना श्री चमकौर साहिब में भी दर्ज एक मामले में लंबे समय से फ़रार थे। उनको थाना चमकौर साहिब की पुलिस पार्टी की तरफ से क्रेटा समेत गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कार के डैशबोर्ड में से 8 ग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस ने सुखविंदर सिंह निवासी राईवाड़ा मोहल्ला श्री चमकौर साहिब से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। इंस्पेक्टर कुलभूषण शर्मा को सूचना मिली थी कि मेजर सिंह निवासी भूरड़े थाना श्री चमकौर साहिब अपने घर में नशा रखकर बेचता है। रेड करने पर उस से 125 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह एसटीएफ यूनिट रोपड़ की पार्टी की तरफ से कार (पी.बी.65 -ए.डी. -2118) के चालक सुखविंदर सिंह निवासी डूमछेड़ी को गिरफ़्तार करके उससे 15 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया गया है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।