फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस प्रधान के नौकर ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक कांग्रेस प्रधान के नौकर ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
घनौली पु लिस ने ब्लाक कांग्रेस के प्रधान के नौकर पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म करने वाला नौकर पुलिस की पकड़ से फरार है। यह मामला 16 नवंबर का है। लेकिन समझौता होने के चक्कर में पहले यह मामला प्रकाश में नहीं आया तथा शनीवार को पीडिता के परिजनों के पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने इस सबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को 10 वर्षीय पीड़ित लड़की की मां रोजाना की भांति अपने घर से काम पर चली गई तथा अपनी मां के काम पर जाने के उपरांत वह किसी काम के लिए अपने पड़ोसियों के घर की ओर जा रही थी। इस दौरान कांग्रेसी नेता रछपाल सिंह का नौकर संदीप पुत्र रजिंदर वासी गांव चापांवती थाना सरसी जिला पूर्नीमा (बिहार) लड़की को खींच कर एक धर्मशाला में ले गया। संदीप ने नाबालिग लड़की को अश्लील फिल्म दिखाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की।पर पड़ोसियों के घर गई लड़की जब काफी समय के बाद भी वापस न आई तो उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। जब लड़की की तलाश में पारिवारिक सदस्य धर्मशाला के पास पहुंचे तो रछपाल सिंह का नौकर संदीप लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था।स्थानीय लोगों को देखकर नौकर संदीप मौके से फरार हो गया। घनौली चौकी इंचार्ज सोहन सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी शनीवार को दी गई तथा ब्यान के बाद पुलिस द्वारा संदीप पुत्र रजिंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 354ए तथा पोस्को एक्ट के तहतमामला दर्ज कर लिया है। उन्होने नौकर संदीप की पुलिस वेरिफिकेशन संबंधी कहा कि यह नौकर पिछले कई वर्षों से रछपाल सिंह के पास काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें