फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस ने तीन नाईजीरियन समेत 10 व्यक्तियों को नशे के साथ गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ में नशे के साथ तीन नाइजीरियाई समेत दस गिरफ्तार
विज्ञापन

- नशा तस्करी का आरोप, हेरोइन व अन्य मादक पदार्थ बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
जिला पुलिस ने नशा तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए तीन नाइजीरियाई समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपियों के पास से हेरोइन व अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पदार्थों में 427 ग्राम 700 मिलीग्राम हेरोइन और 88 नशीले कैप्सूल शामिल हैं। एसटीएफ यूनिट सदर थाना राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी की तरफ से नाकाबंदी की गई थी7 इसी दौरान गुरमिंदर सिंह उर्फ मनी पुत्र गुरमीत सिंह निवासी मोहल्ला गोबिंदपुरा रोपड़ के पास से 25 ग्राम हेरोइन मिली। उन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने यह हेरोइन नाइजीरियन चीमजा पुत्र आयीका, टोहूकवू पुत्र नवाईजवी हाल निवासी मकान नं. एएस 5 मोहन गार्डन थाना उत्तम नगर (नई दिल्ली) से ख़रीदी है। उसके बाद उनको गिरफ़्तार करके दोनों से 130/130 (कुल 260 ग्राम हेरोइन) निर्यात की गई है। पुलिस पार्टी की तरफ से नाकाबंदी के दौरान नाइजीरियन अजूका पुत्र इवानूगो से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने थाना नूरपुर बेदी में गुरदीप सिंह निवासी गांव डाढी से 04 ग्राम 700 मिलीग्राम हेरोइन्न, थाना कीरतपुर साहिब में मान सिंह निवासी गांव जोगो थाना नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) से एक किलो भुक्की चूरा पोस्त तथा जतिंदर सिंह निवासी गांव कलारां थाना मोरिंडा जिला रोपड़ से 8 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है। जबकि श्री चमकौर साहिब थाने में गुरमिंदर सिंह उर्फ मनी निवासी मोहल्ला गोबिंदपुरा, चीमजा निवासी नाइजीरिया, टोहूकवू निवासी ओगन नाइजीरिया से 130 ग्राम हेरोइन ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है। थाना चमकौर साहिब में पुलिस की ओर से सोरभ बुद्धिराजा निवासी माता गुज्जरी नगर मोरिंडा के खिलाफ 20 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। थाना सिंह भगवंतपुर में हरप्रीत सिंह निवासी मिल रोड मोरिंडा के खिलाफ 10 ग्राम नसीले पाउडर का मामला दर्ज किया है। श्री आनंदपुर साहिब थाने में अजूका नाइजीरिया के खिलाफ 100 ग्राम हेरोइन तथा श्री चमकौर साहिब थाना में गुरदीप सिंह के मोहल्ला राईवाड़ा श्री चमकौर साहिब से नसीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें