फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में फायरिंग, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में फायरिंग, तीन घायल
विज्ञापन

पूर्व विधायक का बेटा जख्मी, गाड़ी में भी तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
गांव दातेवास में जमीन विवाद में हुई फायरिंग के दौरान एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें बुढलाडा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसमें अकाली दल के पूर्व विधायक हरबंत सिंह दातेवास भी चपेट में आ गए थे।
गांव दातेवास में जमीन विवाद को लेकर अदालत में झगड़ा चलता आ रहा है। रविवार को पंचायत सदस्य गुरजीत सिंह, रणजीत सिंह और करीब 50 लोगों ने 56 कनाल जमीन पर कब्जा करने के चलते पूर्व विधायक हरबंत सिंह दातेवास, उनके बेटे बिक्रमजीत सिंह व खेत में काम करती सुरजीत कौर पर हमला कर गोलियां चला दीं। इसमें पहले विधायक के बेटा बिक्रमजीत सिंह और सुरजीत कौर जख्मी हो गए। मौके पर पूर्व विधायक की गाड़ी की भी तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में भर्ती बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि इस जमीन का मामला अदालत में चल रहा है, लेकिन कुछ व्यक्ति इस पर धक्के से कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस नीयत के साथ कुछ लोग जमीन में आ गए। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग और लाठी प्रहार से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके पिता पूर्व विधायक हरबंत सिंह दातेवास ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

पंच गुरजीत सिंह ने बताया कि यह जमीन पूर्ण तौर पर पंचायती है। वह जब इसका कब्जा लेने गए तो पूर्व विधायक और उसके बेटे ने गाड़ी में हथियार निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। इसमें वे जख्मी हो गए। इस संबंधित दोनों गुटों ने पुलिस को सूचित कर दिया है। सदर बुढलाडा के प्रमुख जगतार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस फायरिंग को लेकर मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें