किसान से मारपीट के आरोप में छह पर केस
मानसा। एक किसान को घेरकर कुछ लोगों ने मारपीट की। बाद में उसको अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस आरोप में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भैणीवाघा के किसान तनवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि जब वह मानसा से अपने गांव वापस जा रहा था तो रास्ते में पंप के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। वे उससे मारपीट करने के बाद फरार हो गए। थाना सदर मासा की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गग्गी सिंह, बलराज सिंह, खुशप्रीत सिंह और काला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।