अगस्त्यमुनि (ब्यूरो)। बसुकेदार तहसील की ग्राम सभा सिल्ला बमगणगांव के तीली जाबर की विवाहिता एक हफ्ते से लापता है। पुलिस में दी गई तहरीर में महिला के पिता जयलाल का कहना है कि उनकी बेटी 18 जुलाई से लापता है। उसके साथ सालभर का एक बच्चा भी है। बताया कि उनकी लड़की का विवाह 12 वर्ष पहले कफोली निवासी वीरेंद्र लाल के साथ हुई थी। उसके ससुराल वाले उसे अक्सर मारपीट कर परेशान करते थे जिससे बाद वह बार-बार मायके आ जाती थी। उन्होंने बताया कि वह बेटी को सभी जगह ढूं्ढ चुके हैं लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।