हादसे में किसान की मौत
जोगा (मानसा)। बरनाला-मानसा मुख्य सड़क पर गांव अकलिया के एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। सतनाम सिंह (40) वासी अकलिया घरेलू काम के लिए अपनी मोटरसाइकल पर गांव जोगा से अपने घर अकलिया आ रहा था। इस दौरान उसकी मोटरसाइकल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सतनाम सिंह गंभीर जख्मी हो गया। हादसे का पता लगने पर मौके पर थाना जोगा की पुलिस पहुंच गई। सतनाम सिंह को सिविल अस्पताल मानसा में भर्ती करवाया गया। उसको मृतक करार दिया गया। थाना जोगा की पुलिस ने कार्रवाई के बाद लाश को वारिसों के हवाले कर दिया।