छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक पर केस
मानसा। सरदूलगढ़ पुलिस ने लड़की को घर में अकेली देख उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है, लेकिन अभी वह फरार है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी भांजी कई माह से उनके घर में रहती है। सोमवार को जब परिवार के सदस्य धान लगाने खेत गए थे तो पीड़िता को घर में अकेला देखकर जस्सी सिंह आया। वह उसके साथ अश्लील हरकतें की। थाना सरदूलगढ़ के सहायक थानेदार हरदेव सिंह ने जस्सी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।