महिला ने फंदा लगाकर दी जान
भीखी (मानसा)। शहर के वार्ड नंबर 1 में बस स्टैंड के पास एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 1 वासी किरणदीप कौर (26) के तौर पर हुई है। घटना के समय किरणदीप के दो बच्चे घर पर थे। वहीं उसका पति गुरदीप सिंह ट्रक ड्राइवर होने की वजह से शहर से बाहर गया था। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच अफसर एएसआई केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।