फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला के दफ्तर पर कब्जे में सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला के दफ्तर पर कब्जे में सात गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी एएसआई पुलिस रिमांड पर, 6 आरोपी जेल भेजे
होशियारपुर।
शालीमार नगर में केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के कार्यालय पर शुक्रवार रात की गई कब्जे की कोशिश के मामले में सिटी पुलिस ने एक एएसआई समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में सांपला के निजी सचिव भारत भूषण वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एएसआई विजय कुमार और उसके साथ आए कुछ लोगों ने कार्यालय का दरवाजा तोड़ कर उसपर कब्जा कर लिया था और जब वह देर रात वहां पहुंचे तो अंदर बैठे लोगों ने उन पर पत्थर फेंके। थाना सिटी पुलिस के साथ डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों की बात सुनने को बाद आरोपी एएसआई समेत 3 पुरुष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर जबरन कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। थाना सिटी के एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि अदालत ने 6 आरोपियों को तो न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि मामले में आरोपी एएसआई विजय कुमार को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें