फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसे किसान बाप बेटा ने तोडा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को आग लगाने वाले किसान ने चंडीगढ़ में तोड़ा दम
विज्ञापन

- पिता-पुत्र ने जमीन के विवाद में झगड़े के बाद की थी आत्मदाह की कोशिश
- बेटे की राजिंद्रा अस्पताल पटियाला में उपचार के दौरान हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
कस्बा महिलकलां में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर किसान पिता-पुत्र की ओर से की गई आत्मदाह की कोशिश की घटना के बाद सोमवार को पिता लखवीर सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पूर्व उसके बेटे रविंदर सिंह की मौत राजिंद्रा अस्पताल पटियाला में उपचार के दौरान हो चुकी है।
किसान लखवीर सिंह का अपने सगे भाई से जमीन के ठेके को लेकर विवाद चल रहा था। 11 जून को आत्मदाह की कोशिश से पहले दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई थी। इससे गुस्साएं किसान लखवीर सिंह ने बेटे के साथ आत्मदाह की कोशिश जैसा कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार घटना में पिता-पुत्र का शरीर करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-पत्नी ने पुलिस को बताई घटना की दूसरी कहानी
महिलकलां के प्रभारी शशि कपूर के अनुसार मृतक किसान लखवीर सिंह की पत्नी मृतक रविंदर सिंह की मां कर्मजीत कौर और पत्नी लखवीर सिंह ने पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाया है कि पिता-पुत्र लखवीर सिंह व रविंदर सिंह तब झुलसे जब वे अपने खेत में मौजूद घास-फूस को आग लगा रहे थे। इसी दौरान वे आग की चपेट में आ गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक लखवीर सिंह की पत्नी व रविंदर सिंह की मां कर्मजीत कौर के बयान लेने के बाद जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें