बंद घर से लाखों का समान चोरी
कालका। शहर के भारत नगर नजदीक सिग्नल ग्राउंड के पास चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर जेवरात व कैश पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि वह परिजनों के साथ रविवार को सुबह घर को ताला मारकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किसी कार्यक्रम में गए थे। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे जब वह लौटे तो घर के अंदर का सामान बिखरा था। ट्रंक का ताला टूटा था जिसमें पड़ा कैश व जेवरात गायब थे। इसके बाद सुखदेव ने जब पास में स्थित अपनी सास के घर जाकर देखा तो उनके घर का भी ताला टूटा हुआ था। घर में पड़े ट्रंक में से कैश व जेवरात गायब थे। सुखदेव के अनुसार दोनों घरों से लाखों का सामान चोरी हो गया है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। सीन आफ क्राइम ने सैंपल एकत्रित कर लिए हैं।