फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राईम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन के व्यक्ति की कारों से दस पेटी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कालका। पुलिस ने बिटना स्यूडी के गांव में कार्रवाई कर दो कारों 10 पेटी अवैध अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की है। इसके साथ जिस कार में शराब की पेटियां रखीं थीं, उन दोनों कारों को भी पुलिस ने कब्जे मेें लिया है। कालका थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में किराए के मकान में रहने वाला मनीष जो मूल रूप से हिमाचल के जिला सोलन का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ के किसी ठेकेदार के साथ शहर व आसपास अवैध शराब की तस्करी करता है। सोमवार को सुबह गांव में किराये के मकान पर छापा मारा तो पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर के बाहर खड़ी दो कारों की तलाशी ली तो एक कार में 7 पेटी व दूसरी कार में से 3 पेटी अवैध शराब की मिली है। पुलिस को तलाशी के दौरान शराब से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले। दोनों कारों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें