थाने के पास जुआ खेलते 5 काबू, 65 हजार बरामद
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर जुआ खेल रहे 5 लोगों को पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 65 हजार रुपये कैश बरामद हुआ है। सभी को कार्रवाई के बाद थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसपाल भुल्लर ने बताया कि आरोपियों की पहचान बापूधाम निवासी अजरूद्दीन, अहसान, अब्दुल, रफीक और धनास निवासी भूप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल अतर सिंह रविवार रात को सेक्टर-26 एरिया में पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान वह थाना पुलिस के साथ ग्रेन मार्केट में ट्रक पार्किंग की ओर पेट्रोलिंग करने चले गए। वहां ट्रकों की आड़ में चार लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस कर्मियों ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।