फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर देने स्कूल गई छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन

छोटा भाई छोड़कर आया था दोनों बहनों को स्कूल
टीचर ने पिता को फोन कर दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-46 स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेपर देने आई 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। छात्रा न तो स्कूल पहुंची और न ही घर वापस गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में पाया कि लापता हुई छात्रा की छोटी बहन स्कूल में पहुंची, लेकिन वह नहीं आई। बलटाना निवासी व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
बलटाना निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दोनों बेटियां सेक्टर-46 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती हैं। बुधवार को छोटा बेटा दोनों बहनों को छोड़ने स्कूल आया था। उस दिन दोनों बेटियों का स्कूल में पेपर था। स्कूल से 16 वर्षीय बड़ी बेटी की टीचर का उन्हें फोन आया और उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पेपर देने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उनकी बड़ी बेटी स्कूल से लापता है। वहीं उनकी छोटी बेटी स्कूल में पेपर देने पहुंच गई। उन्होंने बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें