फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आए युवक का कार से बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ से शादी में आए युवक का कार से बैग चोरी
विज्ञापन

सेक्टर-46 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास खड़ी कार से चुराया
बैग में पांच हजार कैश और थी ज्वैलरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
रोपड़ से शादी में आए युवक की सेक्टर-46 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास खड़ी कार से चोर बैग चोरी कर ले गए। पर्स में पांच हजार रुपये और सोने की ज्वैलरी थी। रोपड़ निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कम्युनिटी सेंटर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार ने बताया कि वह बुधवार को सेक्टर-46 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आया था। उन्होंने कम्युनिटी सेंटर के पास स्थित एक बूथ के सामने कार खड़ी की थी। समारोह में शामिल होने के बाद जब वापस कार के पास आए तो गाड़ी में रखा बैग गायब और खिड़की खुली थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप के अनुसार बैग में सोने के टॉपस, किट्टी सेट और पांच हजार रुपये थे। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने गाड़ी से पर्स चोरी करने का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कम्युनिटी सेंटर और बूथ के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें