फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर फर्जी नंबर लगाकर गेड़ी मार रहें तीन नाबालिग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पर फर्जी नंबर लगाकर
विज्ञापन

घूमते तीन नाबालिग पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना पुलिस ने मारुति कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गेड़ी मार रहे तीन नाबालिगों को काबू किया है। इनकी उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है। सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 473, 411 के तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी बै। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को नयागांव निवासी एक युवक ने सूचना दी कि खुड्डा लाहौर से नयागांव रोड के पास एक चोरी की मारुति कार नंबर (सीएच-03एन-0932) पर तीन लड़के गेड़ी मार रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली। गाड़ी के कागजात मांगने पर नहीं मिले। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि कार मुल्लांपुर थाने अंतर्गत से 7 जनवरी को चोरी हुई थी। कार का असली नंबर (सीएच-03एन-0361) है। कार चोरी के बाद आरोपियों ने उस पर जाली नंबर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें