फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीपीएस मामले में नहीं रहा कोई स्वतंत्र गवाह, आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन समेत घर से गिरफ्तार आरोपी बरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 23 मार्च 2016 को सेक्टर-21 स्थित घर से दस ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार निशांत गोयल (21) को जिला अदालत ने शुक्रवार को बरी किया। मामले में निशांत गोयल के खिलाफ कोई स्वतंत्र गवाह नहीं था। दर्ज एफआईआर में उसके घर का पता भी गलत अंकित था, जबकि क्राइम ब्रांच पुलिस ने निशांत को उनके घर से गिरफ्तार करने का दावा किया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों ने गश्त ड्यूटी के दौरान निशांत गोयल को उस समय पकड़ा था, जब वह अपने मकान का गेट खोलकर बाहर निकलने लगा था। पुलिस ने दावा किया था कि निशांत ने पुलिसकर्मियों को देख वापस मुड़कर घर के अंदर जाने का प्रयास किया। उसने उसी दौरान अपनी पेंट की जेब से एक लिफाफा निकालकर फेंकने का प्रयास किया ही था कि पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें